समाज दर्पण
सुनी जाती है झूठी बातें, सत्य का अब कोई मोल नहीं। अविनाश मद्धेशिया 'स्वार्थी' की कविता।
कविताएँ
अविनाश मद्धेशिया 'स्वार्थी'
11/16/20261 min read
सुनी जाती है झूठी बातें, सत्य का अब कोई मोल नहीं।
जीवन का आधार ही ईर्ष्या है, तो क्या शांति होगी कहीं?
ना ही बची है सादगी, लोगों के चरित्र चित्रण में।
ना ही बचा है, तनिक भी प्रेम लोगों के आत्म दर्पण में।
या यूँ कहलें की खो चुकी है ज़िंदगी, कहीं दूर अँधेरों में।
और गुम गये हैं सभी सबूत, काग़ज़ों के मेलों में।
बस रह गई हैं बातें और उनमें भरी सच की परछाई।
जो दिखती नहीं इन आँखों से, है ये कुछ लोगों की चतुराई।
जिनके मुख पे रहती है बातें, प्रेम की, अनुराग की।
पहन मुखौटे सज्जनता के, करते हैं घात भी, प्रतिघात भी।
खैर, सुनी जाती है झूठी बातें, सत्य का अब कोई मोल नहीं।
जीवन का आधार ही ईर्ष्या है, तो क्या शांति होगी कहीं?
स्वार्थी — अविनाश मद्धेशिया
स्याही और कागज़ के बीच मौन की अभिव्यक्ति
मुखपृष्ठ-रचनाएँ-परिचय-संपर्क
संवाद
avinashmaddheshiya447@gmail.com
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
पाठकों के पत्र और प्रतिक्रियाएं सादर आमंत्रित हैं
© 2026 स्वार्थी — अविनाश मद्धेशिया-अविनाश मद्धेशिया (स्वार्थी) का व्यक्तिगत रचना-संग्रह।
साहित्यिक संवेदना और मौन संवाद
